कैथू जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में पहुंचा IGMC

Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2019 06:27 PM

prisoner attempt suicide in kaithu jail

राजधानी की कैथू जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। 26 वर्षीय कैदी राजेन्द्र कुमार उर्फ (अजय) को जेल में बैरक की सफाई करने के लिए जो फिनाइल दिया गया तो कैदी ने उसे पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। कैदी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए...

शिमला: राजधानी की कैथू जेल में एक कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। 26 वर्षीय कैदी राजेन्द्र कुमार उर्फ (अजय) को जेल में बैरक की सफाई करने के लिए जो फिनाइल दिया गया तो कैदी ने उसे पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। कैदी को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती किया गया है। पहले की अपेक्षा कैदी का स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। जब उसने फिनाइल पिया तो इसकी सूचना जेल प्रशासन ने थाना बालूगंज पुलिस को दी, ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आई.जी.एम.सी. पहुंचाया।

फिनाइल पीने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी

कैदी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या क्यों करनी चाही, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कैदी से पूछताछ के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा। जैसे ही कैदी का स्वास्थ्य थोड़ा ठीक होगा तुरंत पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। फिनाइल पीने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस बयान दर्ज कर उसे वापस जेल ले जाएगी। यह कैदी विभिन्न आपराधिक वारदातों के मामले में जेल में बन्द है। बीते दिसम्बर माह में भी यह कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और 17 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस ने कैदी द्वारा खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आई.पी.सी. की धारा 309 के तहत मामला दर्ज किया है।

7 दिसम्बर को फरार हुआ था आरोपी

उल्लेखनीय है कि बीते 7 दिसम्बर को कार चोरी के मामले में जुब्बल की सी.जे.एम. अदालत ने आरोपी राजेंद्र को 2 साल की कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद पुलिस के 2 कांस्टेबल उसे एच.आर.टी.सी. की बस से शिमला की कंडा जेल ला रहे थे। शाम के समय बस जलपान के लिए छैला नामक स्थान पर रुकी तो राजेंद्र लघुशंका के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद 25 दिसम्बर को वह जिला शिमला के चिडग़ांव इलाके में गिरफ्त में आया था। वहां वह नशे की हालत में एक महिला से उलझ गया था और उसने महिला के ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि चिडग़ांव पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्घ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

क्या बोले डी.एस.पी. शिमला

डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एक कैदी ने जेल में फिनाइल पी लिया, जिसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। कैदी ने फिनाइल क्यों पिया, इसका असली पता उसके स्वस्थ होने पर उससे पूछताछ करने के बाद ही चल पाएगा। यह कैदी एक बार फरार भी हो चुका था। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!