इस खास मकसद के लिए शिमला में रैली निकालेंगे 8 जिलों के प्रधान-उपप्रधान, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2018 03:50 PM

prime deputy prime of 8 districts rally in shimla for this special purpose

राज्य में स्वायत्त न्याय पंचायत की पुन: स्थापना हेतु चलाए जा रहे अभियान को तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में 8 जिलों के प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य रैली निकाल मोर्चा खोलेंगे।

शिमला (राक्टा): राज्य में स्वायत्त न्याय पंचायत की पुन: स्थापना हेतु चलाए जा रहे अभियान को तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में 8 जिलों के प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य रैली निकाल मोर्चा खोलेंगे। एकल नारी शक्ति संगठन के प्रतिनिधित्व में यह रैली निकाली जाएगी। एकल नारी शक्ति संगठन पिछले कई वर्षों से स्वायत्त न्याय पंचायत पुन: स्थापित करने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहा है। इस अभियान के तहत गत मई माह में प्रदेश के 8 जिलों की 458 पंचायतों से 601 प्रस्ताव भी सरकार को सौंपे गए थे। बावजूद इसके अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाए हैं, ऐसे में अब शिमला में 8 जिलों के पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य सरकार के खिलाफ मोर्चो खोलेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


मुख्यमंत्री से की जाएगी स्वायत्त न्याय पंचायत को लागू करने की मांग
एकल नारी शक्ति संगठन की राज्य समन्वयक निर्मल चंदेल ने बताया कि निर्माताओं ने न्याय पंचायत की स्थापना इसलिए की थी कि दूरदराज के लोगों की न्याय तक सहज पहुंच बने तथा अदालतों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके साथ ही पैंशन प्राप्त कर रही या पैंशन की पात्र एकल महिलाएं, जिनके नाम पर बिजली का मीटर है, उन्हें बिजली मुफ्त उपलब्ध करवाई जाए। निर्मल चंदेल ने कहा कि विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक है कि प्रदेश में वर्ष 1952 से 1978 तक पंचायतों में न्यायिक कार्यों को करने वाली स्वायत्त न्याय पंचायत को पुन: लागू किया जाए। इसी कड़ी में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य व एकल महिलाएं मोर्चा अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष स्वायत्त न्याय पंचायत को लागू करने की मांग रखेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!