Edited By kirti, Updated: 16 Jun, 2018 04:01 PM
भवारना के साथ लगते रमेहड़ गांव में 2 सगी जुड़वा बहनें प्रियसी डोगरा और पल्वी डोगरा भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। इससे इलाके में खुशी की लहर है। कड़ी मेहनत करने के बाद दोनों ने 22 साल ....
कांगड़ा:भवारना के साथ लगते रमेहड़ गांव में 2 सगी जुड़वा बहनें प्रियसी डोगरा और पल्वी डोगरा भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। इससे इलाके में खुशी की लहर है। कड़ी मेहनत करने के बाद दोनों ने 22 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया। दोनों पढ़ने में बहुत होशियार है इन्होंने मेडकिल व नॉन मेडीकल कम्बाइंड पढ़ा है। जानकारी के मुताबिक प्रियसी 17 मिंट पल्वी से बड़ी है। दोनों ने पढ़ाई नेवी नगर खुलवा मुंबई से की जबकि केंद्रीय विद्यालय पालमपुर में 6वी्ं से 12वीं तक 94% अंक प्राप्त किए। इनके पिता सुरजीत कुमार, विद्युत बोर्ड पालमपुर में सहायक अभियन्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। जबकि माता कुसम कुमारी गृहिणी है।