कसुम्पटी युकां अध्यक्ष संगठन से निष्कासित, जानिए क्यों मिली यह सजा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 10:51 PM

president of yc kasumpati expelled from organization

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कसुम्पटी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। युकां के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार कसुम्पटी के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार को संगठन के कार्यक्रमों में भाग न लेने और निष्क्रियता को देखते हुए उक्त पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में उनके स्थान पर ऋषि राठौर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मशोबरा ब्लॉक पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन हैं राठौर
 राठौर वर्तमान में मशोबरा ब्लॉक पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन भी हैं। इसके साथ ही मनीष ठाकुर ने योगेश्वर राणा को नालागढ़ युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। युकां प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार नालागढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने विधानसभा चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य किया था और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उसे 6 साल के लिए निष्कासित किया है, ऐसे में उनकी जगह योगेश्वर राणा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

आगामी दिनों में भी फेरबदल होना तय
युवा कांग्र्रेस में आगामी दिनों में भी फेरबदल होना तय माना जा रहा है। युकां प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने माना है कि आने वाले समय में संगठन में और फेरबदल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विभिन्न पदों पर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए युवा चेहरों को आगे आने का मौका दिया जाएगा। युवा कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। मनीष ठाकुर के अनुसार संगठन की गतिविधियों को धरातल तक पहुंचाया जाएगा और इसको लेकर हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में युवा कांग्रेस का अहम रोल रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!