CM Jairam की JP Nadda से चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार में फेरबदल की तैयारी

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2020 09:45 PM

preparation for reshuffle in government with cabinet expansion

पार्टी हाईकमान को नई दिल्ली प्रपोजल भेजने के बाद अब शीघ्र मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार में फेरबदल की संभावना बढ़ गई है। पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस विषय को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से...

शिमला (ब्यूरो): पार्टी हाईकमान को नई दिल्ली प्रपोजल भेजने के बाद अब शीघ्र मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार में फेरबदल की संभावना बढ़ गई है। पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस विषय को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के अलावा सत्ता और संगठन से जुड़े अन्य मामलों के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की है। इस चर्चा के बाद हाईकमान की तरफ से प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को हरी झंडी मिल गई है।

मंत्रिमंडल में यह विस्तार सांसद सुरेश कश्यप के बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद कभी भी हो सकता है। सुरेश कश्यप की ताजपोशी के बहाने सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिमला बुलाए गए हैं। सभी विधायकों के शिमला पहुंचने के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 30 जुलाई को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। यानि बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अपना पदभार संभालेंगे और इसके एक दिन बाद वीरवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसी बीच कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार सहित मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के साथ किसी एक मंत्री की छुट्टी भी हो सकती है।

सूत्रों के मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को शामिल किए जाने की फिलहाल संभावना नहीं है। इसके चलते डॉ. बिंदल को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में कांगड़ा से राकेश पठानिया, चम्बा से हंसराज और सिरमौर से सुखराम चौधरी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। हंसराज के मंत्री बनाए जाने की स्थिति में उनके स्थान पर हमीरपुर से कमलेश कुमारी को विधानसभा उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो किसी एक मंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। ऐसा करने से चम्बा से हंसराज का कद बढ़ेगा और ओबीसी की भरपाई सुखराम चौधरी को मंत्री बनाकर की जा सकती है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!