हिमाचल में इस दिन शुरू होगा प्री जनगणना अभियान, ये 3 क्षेत्र किए चयनित

Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2019 07:28 PM

pre census campaign

जनगणना 2021 के लिए 12 अगस्त से पूर्व परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस पूर्व प्रशिक्षण के लिए हिमाचल के 3 क्षेत्रों को चुना गया है। शिमला शहर में नगर निगम के वार्ड नम्बर-4 अनाडेल को चुना गया है। इसके अलावा शिमला ग्रामीण के सुन्नी और किन्नौर के...

शिमला (तिलक राज): जनगणना 2021 के लिए 12 अगस्त से पूर्व परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस पूर्व प्रशिक्षण के लिए हिमाचल के 3 क्षेत्रों को चुना गया है। शिमला शहर में नगर निगम के वार्ड नम्बर-4 अनाडेल को चुना गया है। इसके अलावा शिमला ग्रामीण के सुन्नी और किन्नौर के कल्पा में जनगणना का पूर्व परीक्षण किया जाएगा। इस बार की जनगणना पेपरलैस होगी। मोबाइल एप के माध्यम से इस बार जनगणना की जाएगी। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जनगणना के लिए मोबाइल एप से ही करने के निर्देश दिए जा गए हैं।

4 सितम्बर तक चलेगा प्री जनगणना अभियान

शिमला में सोमवार को सुबह 9 बजे से अनाडेल वार्ड में पूर्व परीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। नगर निगम में जनगणना इंचार्ज भारती कुठयाला ने कहा कि 12 अगस्त से जनगणना 2021 के लिए पूर्व प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा जोकि 4 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रदेश के 3 क्षेत्रों में होगा, जिसके लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है और अब फील्ड में उतरकर घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

महापौर ने जताया भारत सरकार का आभार

वहीं शिमला में प्री जनगणना के लिए चुने गए अनाडेल वार्ड नंबर-4 से पार्षद व शिमला नगर निगम की महापौर कुसम सदरेट ने कहा कि प्री जनगणना में उनके वार्ड को शामिल किया गया है, जिसके लिए वे भारत सरकार का आभार प्रकट करती हैं और उनके वार्ड में हो रही प्री जनगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को इसमें पूरा सहयोग करेंगी।

2021 तक पूरे देश में होगी जनगणना

बता दें कि 2021 तक पूरे देश में जनगणना होनी है। बर्फीले क्षेत्र हिमाचल सहित अन्य राज्यों में 1 अक्तूबर, 2020 तक जनगणना का कार्य पूरा किया जाना है जबकि अन्य राज्यों की जनगणना 1 मार्च, 2021 तक पूरी की जाएगी। प्रदेश में जनगणना को लेकर हिमाचल सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है और पूर्व प्रशिक्षण के बाद जनगणना का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!