Edited By prashant sharma, Updated: 31 Aug, 2020 07:24 PM
पूर्व राष्ट्रपति एवं वित्त मंत्री रहे प्रणव मुखर्जी का आज शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चले रहे थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र ने ट्वीटर के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी।
हमीरपुर : पूर्व राष्ट्रपति एवं वित्त मंत्री रहे प्रणव मुखर्जी का आज शाम को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चले रहे थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र ने ट्वीटर के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी। प्रणव मुखर्जी के निधन के बाद कई राजनैतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रणव दा के निधन से देश स्तब्ध है। उनका निधन समूचे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश के इस महान सपूत को अनंतकाल तक याद रखा जाएगा। दिवंगत प्रणव दा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे। इस प्रार्थना के साथ मैं प्रणव दा को श्रद्धांजली अर्पित करता हूं।