सोलन में 27 को प्रदेश महिला कांग्रेस का सम्मेलन, रजनी पाटिल करेंगी शिरकत

Edited By Ekta, Updated: 19 Feb, 2019 04:36 PM

pradesh women congress convention on febuary 27 in solan

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसको देखते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश में युवाओं, छात्रों, महिलाओं और अनुसूचित जाति के अलग-अलग सम्मलेन करने जा रही है। इसकी शुरुआत पार्टी सोलन से करने जा रही है। जहां 27 फरवरी को प्रदेश स्तरीय महिला...

शिमला (राजीव): लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसको देखते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रदेश में युवाओं, छात्रों, महिलाओं और अनुसूचित जाति के अलग-अलग सम्मलेन करने जा रही है। इसकी शुरुआत पार्टी सोलन से करने जा रही है। जहां 27 फरवरी को प्रदेश स्तरीय महिला सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिरकत करेंगी। इस सम्मलेन में जहां चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए आह्वान किया जाएगा। महिला विंग को मजबूत करने के लिए इस सम्मलेन का आयोजन कांग्रेस करने जा रही है। 

सम्मलेन में महिला कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारणी के पधाधिकारी, सदस्यों सहित जिला के सभी पधाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ट नेता भी सम्मलेन में शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में विभिन सम्मलेन करने जा रही है और पहला सम्म्लेँ में महिला कांग्रेस का 27 फरवरी को सोलन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का आधा हिस्सा महिलाओं का है और महिला कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को चुनावों में किन मुद्दों को लेकर जाना है इस पर चर्चा की जाएगी।








 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!