Edited By kirti, Updated: 28 Jul, 2019 01:36 PM
सिरमौर जिला के शिवपुर पंचायत में पंजाब केसरी टीवी की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जहां एक गरीब परिवार ने जो सपने देखे थे वह साकार हो गए। यह बात हम नहीं कह रहे हैं खुद वह परिवार कह रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 साल से एक विधवा महिला गरीबी में अपना...
पांवटा साहिब(रोबिन): सिरमौर जिला के शिवपुर पंचायत में पंजाब केसरी टीवी की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जहां एक गरीब परिवार ने जो सपने देखे थे वह साकार हो गए। यह बात हम नहीं कह रहे हैं खुद वह परिवार कह रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 साल से एक विधवा महिला गरीबी में अपना गुजर बसर करने को मजबूर थी। यही नहीं स्थानीय पंचायत प्रधान व सेक्टर उनकी बातों को अनसुना कर रहे थे।
जिसके बाद महिला ने हिमत जुदाई और दंडाधिकारी व खंड विकास अधिकारी के पास पहुंची लेकिन उनसे भी झूठे आश्वासन मिलने के बाद उसके सारे टूट गए। लेकिन पंजाब केसरी टीवी द्वारा खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन और अधिकारी महिला की सहायता के लिए आगे आए। इनती ही नहीं हमारी टीम भी महिला के घर पहुंची और मदद को आगे आई।
बता दें कि इस खबर काे पंजाब केसरी टीवी ने प्रमुखता से प्रचारित किया था। जिसके बाद महिला को जयराम ठाकुर से 200000 की राशि मिली है। यही नहीं गैस सिलेंडर भी मिल चुका है और दो वक्त की रोटी के लिए एक संस्था आगे आई है जोकि महिला की हर महीने सहायता करेंगी। बताया जा रहा है महिला ने तहे दिल से चैनल का धन्यवाद किया है।