Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2020 07:16 PM
पुलिस थाना इंदौरा द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर दुकानों व घरों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री की संभावना के चलते छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मुख्य आरक्षी...
इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर दुकानों व घरों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री की संभावना के चलते छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मुख्य आरक्षी विपन कुमार के नेतृत्व में टीम ने ठाकुरद्वारा बाजार व स्कूल के आसपास के स्थानों पर दुकानों की तलाशी ली।
हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई भी प्रतिबंधित नशीले पदार्थ हाथ नहीं लगे। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह अभियान चलाया गया है और आगे भी इस तरह की छापामारी जारी रहेगी।