Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2019 05:02 PM
हिमाचल पुलिस के 92 आरक्षी के पदों को भरने के लिए नाहन के चम्बा मैदान में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 8 जुलाई से चल रही है, जिसके लिए 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिला मुख्यालय नाहन में चल रही इस भर्ती के दौरान 59 पुरुष, 18 महिलाएं तथा...
सिरमौर (सतीश): हिमाचल पुलिस के 92 आरक्षी के पदों को भरने के लिए नाहन के चम्बा मैदान में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा 8 जुलाई से चल रही है, जिसके लिए 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिला मुख्यालय नाहन में चल रही इस भर्ती के दौरान 59 पुरुष, 18 महिलाएं तथा 15 पद चालकों के भरे जाने हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस लाइन नाहन में कागजात जांच करने के अलावा नाप-नपाई की जा रही है, जिसके बाद चम्बा मैदान नाहन में अभ्यर्थियों का ग्राऊंड टैस्ट लिया जा रहा है।
ग्राऊंड टैस्ट के बाद होगी लिखित परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी, जिसकी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।