DGP एस.आर. मरड़ी ने जारी किए आदेश, केवल विशेष परिस्थितियों में छुट्टी ले सकेंगे पुलिस जवान

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2019 11:01 PM

police personnel will be able to take leave only under special circumstances

भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हिमाचल में पुलिस जवान अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी ले सकेंगे। पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी ने एस.पी. व कमांडैंटों को जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि असाधारण या विशेष स्थिति में भी जिला एस.पी. व...

शिमला: भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए हिमाचल में पुलिस जवान अब विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी ले सकेंगे। पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी ने एस.पी. व कमांडैंटों को जारी आदेशों में स्पष्ट किया है कि असाधारण या विशेष स्थिति में भी जिला एस.पी. व बटालियनों के कमांडैंट अपने आलाधिकारियों जैसे आई.जी. व डी.आई.जी. रेंज या आई.जी. आम्र्ड पुलिस एंड ट्रेङ्क्षनग की अनुमति से ही जवानों को छुट्टी दे सकेंगे। आगामी निर्देशों तक यह व्यवस्था रहेगी। प्रदेश में भी पुलिस ने अलर्ट जारी किया हुआ है। कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा है। इसके साथ ही मुख्य स्थानों पर सुरक्षा पहरा कड़ा करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट

इस बीच भारतीय वायुसेना द्वारा पी.ओ.के. में की गई एयर स्ट्राइक के बाद प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के साथ लगते क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थानों पर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चम्बा, कांगड़ा का गग्गल एयरपोर्ट, योल कैंप, शिमला और कुल्लू के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सी.एम. ने उम्मीद जताई है कि देश में जल्द हालात ठीक होंगे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!