युकां के प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आई पुलिस, देशद्रोह की धारा हटाई

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2018 05:07 PM

police on backfoot on after the yc s protest

पी.एम. नरेंद्र मोदी के खिलाफ वॉल राइटिंग के मामले में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देशद्रोह की धारा हटा दी है। अब पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने और आई.पी.सी. की धारा 426 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि पी.एम. मोदी...

नाहन: पी.एम. नरेंद्र मोदी के खिलाफ वॉल राइटिंग के मामले में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने देशद्रोह की धारा हटा दी है। अब पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने और आई.पी.सी. की धारा 426 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि पी.एम. मोदी के खिलाफ नाहन में दीवारों पर आपत्तिजनक अपशब्द लिखे जाने के बाद पुलिस ने धारा 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया था।
PunjabKesari
प्रदेश सचिव ओ.पी. ठाकुर पर दर्ज किया था देशद्रोह का मामला
इस मामले में शनिवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओ.पी. ठाकुर को गिरफ्तार किया गया और उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। ओ.पी. ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित जिलाभर से सैंकड़ों कार्यकर्ता नाहन पहुंचे और सदर पुलिस थाना के बाहर पुलिस प्रशासन और विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यहां से सैंकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली गेट होते हुए कांग्रेस भवन में जुटे।

युवा कांग्रेस ने दी थी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए देशद्रोह की धारा हटाने की बात कही और युकां पदधिकारी पर देशद्रोह की धारा लगाने को लेकर इसे बीजेपी की साजिश करार दिया था। युकां ने साफ किया था कि इस मामले में देशद्रोह की धारा लगाना उचित नहीं है। यदि इसे नहीं हटाया गया तो कांग्रेस प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस भवन में घंटों तक चली चर्चा
कांग्रेस भवन नाहन में इस मामले में घंटों तक चर्चा चली और युवा कांग्रेस देशद्रोह की धारा हटने की इंतजार करती रही। आखिरकार पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों के आगे बैकफुट पर आ गया है। मामले की पुष्टि ए.एस.पी. वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 124 (ए) हटा दी गई है। पुलिस ने अब आई.पी.सी. की धारा 426 के साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!