नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस कर रही काम : DGP

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 15 Sep, 2018 06:20 PM

police doing the task to get rid of drunkenness maradi

हिमाचल प्रदेश से नशे की जड़ों को पुरी तरह से उखाड़ने के लिए पुलिस कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस डी.जी.पी. सीता राम मरड़ी ने शनिवार को एस.पी. कार्यालय में नोर्थ जोन की दूसरे चरण की एस.एच.ओ. कांफ्रेस करने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान कही।...

धर्मशाला (नरेश) : हिमाचल प्रदेश से नशे की जड़ों को पुरी तरह से उखाड़ने के लिए पुलिस कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस डी.जी.पी. सीता राम मरड़ी ने शनिवार को एस.पी. कार्यालय में नोर्थ जोन की दूसरे चरण की एस.एच.ओ. कांफ्रेस करने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन सैशन से लगातार पुलिस कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार हो रहा है। शनिवार को ऊना, कांगड़ा व चंबा के एस.एच.ओ. के साथ दूसरे चरण की कांफ्रेस का आयोजन किया गया। बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने में प्रयासरत है। इस के लिए हाल ही में पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की चंडीगढ़ में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह तय किया गया कि इस बारे संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। जिसके तहत पंचकुला में एक इंफोरमेशन सेंटर बनाने की बात हुई है। इसके साथ ही डी.जी.पी. ने बताया कि पुलिस की ओर से बनाई गई नशा निवारण समितियां जनता का सहयोग ले रही है, जबकि नशे के खात्मे के लिए पुलिस अधिकारी वह स्वयं भी स्कूल व कॉलेजों में जा रहे है। पुलिस के द्वारा भांग व अफीम की खेती को भी नष्ट किया जा रहा है।

कांगड़ा, ऊना, सोलन, बद्दी और नाहन में चलाया संयुक्त अभियान
उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के सहयोग से कांगड़ा, ऊना, सोलन, बद्दी और नाहन में संयुक्त अभियान चलाया है। इसके तहत अभी तक सवा 3 क्विंटल चरस व 6 किलो हेरोइन पकड़ी है। उन्होंने बताया कि हेरोइन का कारोबार जम्मू-कश्मीर व पंजाब से होते हुए हिमाचल में पहुंच रहा है व अधिकतर नाईजीरियन पैडलर्स इसमें संलिप्त पाए गए है। इस अवसर पर डी.आई.जी. नोर्थ जोन अतुल फुलझले, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल, एस.पी. ऊना दिवाकर शर्मा व एस.पी. चंबा डा. मोनिका  इसमें मौजूद रहे।

सोशल मीडिया में सैलेब्रिटीज के संदेश 
पुलिस महानिदेशक सीता राम मरड़ी ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस के फेसबुक पेज में सैलेब्रिटिज अनुपम खेर, प्रीति जिंटा, खिलाड़ी अजय ठाकुर, सुषमा वर्मा, प्रियंका नेगी, मिल्खा सिंह व महामहिम दलाईलामा के संदेश अपलोड किए गए है। उन्होंने कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है।

स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा 
धर्मशाला पहुंचे डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी ने कहा कि पुलिस थानों व चौकियों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर चौकियों से थानों में अपग्रेड हुए जगहों में स्टाफ की कमी पूरा करने के प्रयास किए जा रहे है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!