पुलिस विभाग ने पदोन्नत किए 8 अधिकारी, SP और ASP के पद पर दी तैनाती

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2020 11:09 PM

police department promoted 8 officers

प्रदेश पुलिस विभाग ने 8 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा प्रदान किया है। इसके तहत 4 अधिकारियों को एसपी और 4 को एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। सरकार ने एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह को पदोन्नत कर एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश पुलिस विभाग ने 8 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा प्रदान किया है। इसके तहत 4 अधिकारियों को एसपी और 4 को एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। सरकार ने एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह को पदोन्नत कर एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय लगाया है। इसी तरह एएसपी बिलासपुर भागमल को एसपी लीव रिजर्व पीटीसी डरोह कांगड़ा, एएसपी फस्र्ट आईआरबी बनगढ़ जिला ऊना राजेश कुमार एसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय और एएसपी सीआईडी क्राइम वीरेंद्र कालिया को एसपी सीआईडी शिमला लगाया गया है।

इसी तरह डीएसपी फिफ्थ आईआरबी बबीता राणा एएसपी सिरमौर, डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला प्रमोद शुक्ला एएसपी मुख्यालय शिमला, डीएसपी इंटैलीजैंस सीआईडी बृजेश सूद एएसपी इंटैलीजैंस सीआईडी शिमला और डीएसपी साइबर क्राइम शिमा नरवीर सिंह को एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना शिमला लगाया गया है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!