Edited By prashant sharma, Updated: 05 Jan, 2021 12:23 PM
हिमाचल प्रदेश में नशे पर नकेल कसने की मुहिम छेड़े शिमला पुलिस के आज सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी शिमला में पुलिस ने अल सुबह एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से 6.855 किलोग्राम अफीम पकड़ी है।
शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे पर नकेल कसने की मुहिम छेड़े शिमला पुलिस के आज सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी शिमला में पुलिस ने अल सुबह एचआरटीसी की बस में सवार एक व्यक्ति से 6.855 किलोग्राम अफीम पकड़ी है। नेपाली मूल के इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। छितकुल पीओ से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की बस (एचपी35 ए-2998) को पुलिस ने सुबह चार बजे शोघी में जांच के लिए रोका। इस दौरान बस में भगत बहादुर नाम (53 वर्षीय) का व्यक्ति भी सवार था। पुलिस को देख कर वह घबरा गया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 6.855 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। ये नेपाली जिला किन्नौर के पूह सपीलो में रह रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।