फर्जी डिग्री मामले में मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Edited By Ekta, Updated: 13 Jan, 2019 09:52 AM

police can not reach mastermind in fake degree case

फर्जी डिग्री मामले में मास्टरमाइंड तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों ने कई शातिरों के नाम उगले हैं, लेकिन प्रदेश विश्वविद्यालय से शातिरों के लिंक का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि उनके...

शिमला (ब्यूरो): फर्जी डिग्री मामले में मास्टरमाइंड तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों ने कई शातिरों के नाम उगले हैं, लेकिन प्रदेश विश्वविद्यालय से शातिरों के लिंक का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि उनके आगे किसी अन्य लोगों से तार हैं जिनसे वह डिग्री लेते थे और उन्होंने कई लोगों को फर्जी डिग्रियां बेची हैं। रिमांड के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को डिग्रियां बेचने की बात भी आरोपियों ने कबूल की है। 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि करीब एक साल से यह गिरोह काम कर रहा था। गिरोह के सदस्य अपने परिचितों के माध्यम से फर्जी डिग्री का यह कारोबार चला रहे थे। इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार को इस मामले में एक और युवक राकेश को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और ये आगे औरों का नाम ले रहे हैं। ऐेसे में पुलिस को यह आशंका है कि इसका मास्टरमाइंड कोई और ही है लेकिन ये डिग्रियां कहां बनाई जा रही थीं इसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!