पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, नशे की खेप सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2018 12:51 AM

police arrested three including hashish

मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत 3 युवकों को 75 ग्राम 30 मिलीग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।

गगरेट/दौलतपुर चौक: मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा छेड़े गए विशेष अभियान के तहत 3 युवकों को 75 ग्राम 30 मिलीग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में गगरेट पुलिस ने एक युवक से 50 ग्राम 30 मिलीग्राम चरस पकड़ी। उक्त युवक एक्टिवा स्कूटी पर था, जिसे रविवार को पुलिस थाना गगरेट के सह थाना प्रभारी व विशेष जांच शाखा उपमंडल अम्ब के प्रभारी अमरीक सिंह ने अपनी टीम के साथ गुगलैहड़ गांव के पास नाके के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त साहिल जसवाल पुत्र शमशेर सिंह निवासी भदसाली तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर चरस की खेप कहां से लाई जा रही है।


25 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार
दूसरे मामले में दौलतपुर चौक पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी प्रभारी ए.एस.आई. राजेन्द्र पठानिया पर आधारित पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चलेट गांव में मनमोहन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी चलेट जिला ऊना व दौलत राम पुत्र परस राम निवासी चांजू तहसील तीसा चुराह जिला चम्बा से 25 ग्राम चरस बरामद करके एन.डी.पी.एस. एक्ट 20, 29, 61 व 85 के अंतर्गत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दौलत राम चम्बा से चरस लाकर मनमोहन सिंह को सप्लाई देता था। दोनों युवकों का पुलिस लम्बे समय से पीछा कर रही थी। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!