Edited By kirti, Updated: 15 Feb, 2019 03:01 PM
हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए हुए विशेष अभियान में प्रतिदिन सफलता मिल रही है। ताजा घटनाक्रम में बीएसएल कॉलोनी पुलिस ने सुंदरनगर करसोग मार्ग पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान उन्होंने एक वाहन को शक के आधार पर जांच के लिए रोका।...
मंडी(नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए हुए विशेष अभियान में प्रतिदिन सफलता मिल रही है। ताजा घटनाक्रम में बीएसएल कॉलोनी पुलिस ने सुंदरनगर करसोग मार्ग पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान उन्होंने एक वाहन को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। वहीं चैकिंग के दौरान उसके पास 184 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी पहचान 49 वर्षीय कमल किशोर निवासी करसोग के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आगामी कार्यवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।