Edited By Ekta, Updated: 23 Dec, 2018 05:55 PM
भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जहां एक और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। वहीं दूसरी और अव्यवस्थाओं का आलम भी नजर आया। पन्ना प्रमुख कार्यक्रम से सबसे ज्यादा मुश्किल स्थानीय लोगों ने झेली, क्योंकि सम्मलेन में पहुंचे कार्यकर्ताओं के वाहनों से शहर...
सोलन (चिनमय): भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जहां एक और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। वहीं दूसरी और अव्यवस्थाओं का आलम भी नजर आया। पन्ना प्रमुख कार्यक्रम से सबसे ज्यादा मुश्किल स्थानीय लोगों ने झेली, क्योंकि सम्मलेन में पहुंचे कार्यकर्ताओं के वाहनों से शहर में जाम की स्थिति बन गई और इसने कुछ ही देर में इतना विकट रूप ले लिया कि सोलन से धर्मपुर और ब्रुरी तक जाम देखने को मिला।
लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। यातयात पुलिस ने वन-वे ट्रेफिक की व्यवस्था की थी लेकिन यह ज्यादा देर नहीं चल पाई, जिसकी वजह से शहर के चारों और जाम ही जाम देखने को मिला। वहीं प्लास्टिक मुक्त प्रदेश का संदेश देने वाली भाजपा सरकार के खुद के कार्यक्रम में इस नियम की धज्जियां उड़ाई गई और कार्यकर्ताओं को पीने का पानी प्लास्टिक की थैलियों में दिया गया। जिसमें बोरियां भर कर पानी की थैलियों को मंगवाया गया। इससे यह पता चलता है कि दूसरों को बेशक भाजपा नसीहत देती है लेकिन खुद उस पर अमल नहीं कर पा रही है।