31 को रिज मैदान पर तैनात रहेगी पुलिस और आर्मी, भव्य परेड का होगा आयोजन (Video)

Edited By Ekta, Updated: 30 Oct, 2019 04:01 PM

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 31 अक्टूबर को पूरे देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शिमला में भी पटेल की जयंती के मौके पर एकता दौड़ और परेड का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रिज मैदान में पुलिस तैयारियों में जुट गई है। पटेल जयंती...

शिमला (योगराज): सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 31 अक्टूबर को पूरे देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शिमला में भी पटेल की जयंती के मौके पर एकता दौड़ और परेड का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रिज मैदान में पुलिस तैयारियों में जुट गई है। पटेल जयंती के अवसर पर रिज मैदान में पुलिस भव्य परेड का आयोजन करेगी। परेड सीटीओ से रिज और रिज से वापिस सीटीओ वापिस जाएगी और एकता का संदेश दिया जाएगा।
PunjabKesari

एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि एकता दिवस पर रिज मैदान में पुलिस, पैरामिलिट्री, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, एनसीसी और नशा निवारण की टुकड़ी समेत कुल 12 कैडेट्स परेड में भाग लेंगे।
PunjabKesari

नशा निवारण टुकड़ी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगी। इस दौरान रिज मैदान पर जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष से 31 अक्टूबर के दिन केंद्र सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। सरदार पटेल ने देश की कई रियासतों को इकठ्ठा मिला कर एक राष्ट्र भारत का निर्माण किया था।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!