Edited By kirti, Updated: 08 Jun, 2019 09:09 AM
ज्वालाजी के साथ लगते क्षेत्र नगरोटा में एक व्यक्ति द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी तबीयत के बाद व्यक्ति को तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों...
ज्वालामुखी (नितेश/जोशी): ज्वालाजी के साथ लगते क्षेत्र नगरोटा में एक व्यक्ति द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी तबीयत के बाद व्यक्ति को तुरंत ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया। उक्त व्यक्ति की पहचान विनय कुमार उम्र 35 निबासी नगरोटा डाकघर सिहोरपायीं के रूप में हुई है। डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विनय कुमार की अचानक तबियत खराब हो गई। इस बीच जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी वह उसे तुरंत ज्वालाजी अस्पताल ले आए व यहां से उसकी हालत को देखते हुए टाण्डा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अब व्यक्ति की हालत में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। अस्पताल में मौजूद बीएमओ डॉक्टर सतिंदर वर्मा ने व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की पुष्टि की है। एएसआई पराक्रम इस मामले की जांच कर रहे है। वही पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति 2 या 4 दिनों से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मजदूरी का काम करता है और उसके दो बच्चे है। बहरहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।