Edited By Ekta, Updated: 01 May, 2019 11:53 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और अब विश्व के अन्य देश भी भारत को सम्मान भरी नजरों से देखते हैं। कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं...
कुल्लू (मनमिंदर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और अब विश्व के अन्य देश भी भारत को सम्मान भरी नजरों से देखते हैं। कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनावी रणनीति को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला कुल्लू के प्रभारी अजय राणा ने कहा कि बालाकोट में हुए हमले के बाद पूरे विश्व में भारत को अलग ही नजरों से देखा जाता है। वही सेना का पराक्रम भी पूरे विश्व में गूंजा है।
अजय राणा ने कहा कि देश भर में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और प्रदेश में भी भाजपा को जनता का सहयोग मिल रहा है। अजय राणा ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग कहते हैं कि जय राम नेता ही नहीं हैं जबकि उन्हें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि जयराम ठाकुर नेता ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। प्रदेश में जनता का मिल रहा समर्थन इस बात का सूचक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा चुनावी रणनीति तैयार कर रही है और उसी रणनीति के तहत जगह-जगह लोगों के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को लोकसभा चुनावों में ही पता चल पाएगा कि जनता भाजपा को कितने अधिक कितनी अधिक मार्जिन से जीता कर सांसदों को दिल्ली भेजती है।