10 को गरजेंगे PM मोदी, छावनी में तबदील हुआ छोटी काशी (Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2019 04:46 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए छोटी काशी मंडी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार 10 मई को पीएम नरेंद्र मोदी मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भाजपा की एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करने यहां आएंगे। यह तीसरा मौका होगा जब मोदी यहां...

मंडी (नीरज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए छोटी काशी मंडी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार 10 मई को पीएम नरेंद्र मोदी मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भाजपा की एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करने यहां आएंगे। यह तीसरा मौका होगा जब मोदी यहां विशाल रैली को संबोधित करने आने वाले हैं। इससे पहले 2014 और 2017 में मोदी की दो बड़ी रैलियां यहां पर हो चुकी हैं। भाजपा ने पीएम की रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा नेताओं ने पड्डल मैदान में डेरा डाल दिया है और हर छोटी बड़ी तैयारी का बारीकी से जायजा ले रहे हैं। वहीं सुरक्षा की बात करें तो भारी पुलिस बल मंडी में सुरक्षा के लिहाज से पहुंच चुका है। 
PunjabKesari

पूरे मंडी शहर को छाबनी में तबदील कर दिया गया है। मंडी जिला भाजपा के महामंत्री चेत राम और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि 10 मई को एक ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली में पूरे संसदीय क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने यहां आने वाले हैं और लोगों को लाने ले जाने की व्यवस्था पार्टी द्वारा की जा रही है। इन्होंने लोगों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का आहवान किया है। बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की यह पहली और बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद भाजपा की अन्य बड़ी रैलियां भी प्रदेश में आयोजित की जाएंगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!