PM व CM के नाम पर सांसद मांग रहे वोट की भीख: आश्रय शर्मा (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 23 Apr, 2019 03:29 PM

मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र व विधायक विक्रमादित्य भी साथ मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। भारी संख्या में लोग...

जोगिंद्रनगर (नितेश सैनी): मंडी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र व विधायक विक्रमादित्य भी साथ मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। भारी संख्या में लोग दोनों के स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रचार के दौरान आश्रय शर्मा ने कहा कि वह जहां पर प्रचार के दौरान पहुंच रहे हैं। वहां लोग भाजपा की डबल इंजन की सरकार से परेशान है। केंद्र सरकार के पांच सालों में और प्रदेश सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास ठप्प होकर रह गया है। जो विकास के कार्य पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार पूरा नहीं करवा रही है। आज सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों को आदेश तो देते है लेकिन कोई भी काम नहीं होता है।

आश्रय शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने वाले सांसद रामस्वरूप अपने 5 साल के कार्यकाल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। 5 साल में जो सांसद निधि मिली उसे सांसद ने कहां खर्च किया उसका भी कोई हिसाब वह नहीं दे पा रहे है। सांसद ने जनता को रेलगाड़ी मंडी तक पहुंचाने व नमक का उद्योग लगाने के साथ कई वायदे किए था। लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा होना तो दूर कागजी कार्रवाई भी नहीं करवा पाए। सांसद आज सीएम व पीएम के नाम पर वोट की भीख मांग रहे है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है और अब वह बदलाव चाहती है। आज कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है लेकिन भाजपा में फूट देखने को मिल रही है।

भाजपा मात्र जुमलों की सरकार है और कोई नही कार्य नही कर पाई है। विकास के नाम पर जनता को महज जुमले ही दिए गए है। देश की जनता इनकी हकीकत को जान चुकी है और वह अब कांग्रेस को लाने का मन बना बैठी है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ने कहा कि जोगिंद्रनगर के लिए भी सांसद कोई योजना नहीं ला पाए हैं। यहां की जनता ने अब भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का जनता से आह्वान किया।






 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!