PM मोदी के दिल में चम्बा को स्थान, कल सुनेंगे मन की बात

Edited By Vijay, Updated: 27 Oct, 2018 07:38 PM

place of chamba in pm modi s heart mind s talk will listen tomorrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चम्बा की समस्याओं के साथ रू-ब-रू होंगे। अपनी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री चम्बा के सदर विधायक व जनता के साथ अपने मन की बात करेंगे तो साथ ही वह चम्बा जनपद के मन की बात को भी सुनेंगे।

चम्बा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चम्बा की समस्याओं के साथ रू-ब-रू होंगे। अपनी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री चम्बा के सदर विधायक व जनता के साथ अपने मन की बात करेंगे तो साथ ही वह चम्बा जनपद के मन की बात को भी सुनेंगे। यह अपने आप में नि:सन्देह जिला चम्बा के लिए गौरवान्वित होने वाली बात है कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के 12 जिलों में सिर्फ चम्बा को ही इस कार्यक्रम के लिए चुना है।

पी.एम. के मन में चम्बा को मिला स्थान
इस बारे जानकारी देते हुए सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि निश्चिततौर पर यह कहा जा सकता है कि देश के प्रधानमंत्री के मन में चम्बा को कहीं न कहीं स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस बात का प्रमाण प्रधानमंत्री ने उस समय दे दिया था जब इस जिला को विकास की मुख्यधारा के साथ जोडऩे के लिए इसके विकास को विशेष गति प्रदान करने के लिए इस जिला को एस्पिरेशन जिला की सूची में शुमार किया था। उस समय भी जिला चम्बा पूरे राज्य में एकलौता ऐसा जिला बना जोकि इस सूची में शामिल किया गया और अब प्रधानमंत्री स्वयं चम्बा के साथ रविवार को रू-ब-रू होंगे, ऐसे में जिला चम्बा के लिए यह बात बेहद गौरवान्वित करने वाली है।

विश्राम गृह के परिसर में पी.एम. को सुनेंगे लोग
उन्होंने बताया कि नगर के विश्राम गृह परिसर में सुबह 10 बजे ही लोग जुटने शुरू हो जाएंगे और इस परिसर के मैदान में ही बैठकर चम्बा के लोग प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर वह भी स्वयं लोगों के साथ विश्रामगृह परिसर में मौजूद रहेंगे और चम्बा के नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सभी एक साथ बैठकर सुनेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!