Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2018 02:00 PM
उपमंडल की राजबन पुलिस ने अवैध चीड़ की लकड़ी से भरी एक पिकअप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजबन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छछैती की तरफ से एक पिकअप अवैध चीड़ की लकड़ी से भरकर आ रही है। इसके बाद राजबन...
पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल की राजबन पुलिस ने अवैध चीड़ की लकड़ी से भरी एक पिकअप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को राजबन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छछैती की तरफ से एक पिकअप अवैध चीड़ की लकड़ी से भरकर आ रही है। इसके बाद राजबन पुलिस चौकी के प्रभारी बी.एस. नेगी ने अपनी टीम के साथ राजबन-छछैती सड़क पर नाका लगाया गया।
नाके के दौरान पिकअप की जांच की गई तो गाड़ी में 20 गेलियां चीड़ की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी में सवार अनिल कुमार पुत्र बाबू राम निवासी नेहली, तेजबीर पुत्र मान सिंह व राजेश पुत्र सोहन सिंह निवासी मलगांव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके पास से एक आरा, इलैक्ट्रिक कट्टर बरामद हुआ है। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने बताया कि एक गाड़ी से अवैध रूप से लकड़ी बरामद की है, साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।