जीप स्टार्ट छोड़कर शौच के लिए गया चालक, तभी खाई में लुढ़की गाड़ी...एक व्यक्ति की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Aug, 2026 02:17 PM

pickup truck falls into 200 meter gorge in mandi one dead

सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में खड़ी पिकअप जीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Mandi Road Accident :  सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में खड़ी पिकअप जीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप जीप छतरी मेले के लिए दुकान का सामान लेकर आई थी। सामान खाली करने के बाद वाहन सवार वापस अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। जीप में कुल 3 लोग सवार थे। छतरी के पास चालक इंदर देव जीप को स्टार्ट छोड़कर सड़क किनारे शौच करने के लिए नीचे उतरा। इसी दौरान स्टार्ट जीप अचानक आगे की ओर सरकने लगी। गाड़ी को गति पकडते देखा चालक ने चिल्लाकर अंदर बैठे लोगों को तुरंत ब्रेक दबाने को कहा लेकिन जीप अनियंत्रित होकर चालक की आंखों के सामने ही खाई में लुढ़क गई।

वहीं, इस दुर्घटना में 62 वर्षीय जगदीश चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छत्री निवासी किशन चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथामिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!