ऊना-नेरचौक सुपर हाईवे पर हादसा, सेब से लदा पिकअप ट्राला पलटा

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2022 08:07 PM

pickup jeep overturned on una nerchowk super highway

ऊना से नेरचौक सुपर हाईवे पर टाऊन भराड़ी के पास सेब से लदा हुआ एक पिकअप ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इस दौरान ट्राला सड़क के एक किनारे जाकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले में लदा सारा सेब सड़क किनारे...

हमीरपुर (गौरी): ऊना से नेरचौक सुपर हाईवे पर टाऊन भराड़ी के पास सेब से लदा हुआ एक पिकअप ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इस दौरान ट्राला सड़क के एक किनारे जाकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले में लदा सारा सेब सड़क किनारे बिखर गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जहां पर ट्राला लुढ़का उसके साथ ही ढांक है तथा ढांक से कुछ दूरी पर ही ट्राला पलटा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्राला कुल्लू से सेब लेकर जालंधर जा रहा था। बुधवार रात्रि 11 बजे टाऊन भराड़ी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर ट्राले की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्राला सड़क मार्ग के एक किनारे जाकर पलट गया तथा इसमें लदा हुआ सेब सड़क पर बिखर गया। गुरुवार सुबह यहां पहुंचे लोगों ने बिखरे हुए सेब को एकत्रित किया है। हालांकि मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया है लेकिन हादसे में ट्राले को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!