Edited By Vijay, Updated: 24 Dec, 2019 11:37 PM
पुलिस थाना आनी के तहत दुदराज गांव पोखरी के समीप एक पिकअप जीप (एचपी 35-3235) के सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क जाने से इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।
आनी (ब्यूरो): पुलिस थाना आनी के तहत दुदराज गांव पोखरी के समीप एक पिकअप जीप (एचपी 35-3235) के सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क जाने से इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजीएमसी खनेरी रैफर कर दिया है। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार (25) पुत्र मंगत राम निवासी पोखरी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सुरेश कुमार (22) पुत्र जय सिंह निवासी पोखरी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतक महेंद्र कुमार पिकअप जीप का मालिक था और खुद गाड़ी चला रहा था। जब वह जीप लेकर पोखरी के साथ कुटल के समीप पहुंचा तो अचानक उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते पिकअप जीप सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क गई। इस हादस में महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश कुमार को चोटें आईं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना कब हुई इसकी किसी को जानकारी नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो सूचना पुलिस की दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना रात में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकिर सिविल अस्पताल आनी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। घटना की पुष्टि डीएसपी आनी तेजिंद्र वर्मा ने की है।