फोन टैपिंग केस : पूर्व DGP ने दर्ज करवाई FIR, इन अधिकारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2018 09:45 PM

phone tapping case  former dgp lodged fir

बहुचर्चित फोन टैपिंग केस में अदालत से आरोप मुक्त करार दिए जाने के बाद प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. आई.डी. भंडारी ने छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है।

शिमला (राक्टा): बहुचर्चित फोन टैपिंग केस में अदालत से आरोप मुक्त  करार दिए जाने के बाद प्रदेश के पूर्व डी.जी.पी. आई.डी. भंडारी ने छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। इसके तहत पूर्व डी.जी.पी. ने  झूठा केस में जबरन फंसाने, उनकी छवि को धूमिल करने, गलत तरीके से कम्प्यूटर कब्जे में लेने सहित अन्य आरोप लगाए हैं, ऐसे में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार के कई तत्कालीन अधिकारियों की दिक्क तें भी बढ़ सकती हैं। सूचना के अनुसार अदालत के आदेशों पर यह एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 218, 211, 167, 504, 500, 441 व 120 बी और इंडियन टैलीग्राफ एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की है। हालांकि अभी एफ.आई.आर. में किसी को नामजद नहीं किया गया है।

पूर्व कांग्रेस सरकार पर साध चुके हैं निशाना
पूर्व डी.जी.पी. उक्त  मामले में कई बार पत्रकार वार्ता कर पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साध चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह सारा मामला राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से बनाया गया था। वह यह भी आरोप लगाते आए हैं कि पूर्व कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने पर चंद पुलिस अधिकारियों के उकसाने पर उनके खिलाफ  झूठा मामला बनाया गया और उसके बाद 150 गवाह पेश कर चालान पेश कर दिया। शिकायत पत्र में 14 बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जिस आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

अकेला आरोपी बनाया गया
पूर्व डी.जी.पी. ने आरोप लगाया था कि कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर फोन टैपिंग का मामला बनाया और इस मामले में उनको अकेला आरोपी बनाया, ऐसे में उन्होंने खुद को इस मामले से अलग करने की निचली अदालत में याचिका दी।

जबरन घुसे और ले गए रिकॉर्ड
उन्होंने शिकायत में कहा कि वर्ष 2013 में वह पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे और उनके पास डी.जी. सी.आई.डी. का अतिरिक्त  कार्यभार भी था। इसी बीच 24 दिसम्बर, 2013 की शाम को कुछ अधिकारी सी.आई.डी. मुख्यालय पहुंचे और नियमों की अनदेखी कर सी.आई.डी. की तकनीकी शाखा में जा घुसे और वहां दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की। इसके साथ ही कार्यालय में उनकी अलमारी को भी बिना उनसे पूछे खोला गया और कुछ रिकार्ड कब्जे में लिया, जो उन्हें वापस नहीं दिया गया।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक शिमला ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!