Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2022 10:54 PM
कांगड़ा जिले के अंतर्गत भवारना के एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले गरला सरकारी निवासी पुरुषोत्तम सिंह को 2 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। पंजाब स्टेट लॉटरी के मासिक बंपर का पहला ईनाम 2 करोड़ रुपए पुरुषोतम को निकला। पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पिछले...
भवारना (अतुल): कांगड़ा जिले के अंतर्गत भवारना के एक निजी क्लीनिक में काम करने वाले गरला सरकारी निवासी पुरुषोत्तम सिंह को 2 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। पंजाब स्टेट लॉटरी के मासिक बंपर का पहला ईनाम 2 करोड़ रुपए पुरुषोतम को निकला। पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह ही उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था। 2 दिन पहले ऑनलाइन रिजल्ट चैक करने पर उसे यह ईनाम निकला है। पुरुषोत्तम ने बताया कि बचपन में ही माता-पिता का देहांत हो गया और उनकी परवरिश चाचा-चाची ने की। पुरुषोत्तम के परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। उन्होंने बताया कि इस पैसे को वह धार्मिक कार्य में लगाएंगे। पुरुषोतम को पहले भी एक बार 7 हजार रुपए की लॉटरी निकली थी लेकिन इस बार उन्हें करोड़पति बना दिया है। पुरुषोत्तम सिंह पिछले 40 वर्षों से प्राइवेट क्लीनिक में काम कर रहे हैं। क्लीनिक के मालिक डाॅ. सुरजीत सिंह गुलाटी ने बताया कि पुरुषोत्तम ईमानदार व्यक्ति हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here