Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2020 08:48 PM
पुलिस थाना देहरा के तहत बढलठोर के नजदीक दोदरु गांव में रविवार को एक 42 वर्षीय गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरन्त सिविल अस्पताल देहरा लाया जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोदरु गांव का गुलजार सिंह...
देहरा (ब्यूरो): पुलिस थाना देहरा के तहत बढलठोर के नजदीक दोदरु गांव में रविवार को एक 42 वर्षीय गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरन्त सिविल अस्पताल देहरा लाया जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोदरु गांव का गुलजार सिंह (42) बंदूक की जांच कर रहा था तो उसी दौरान गोली चल गई जोकि उसके पेट में लगी, जिसके कारण वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफ र कर दिया। कार्यकारी थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को टांडा भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
बीच रास्ते में खराब हो गई एम्बुलैंस
सरकार द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों की भी उस समय पोल खुल गई जब गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को 108 एम्बुलैंस की सहायता से टांडा ले जाया जा रहा था। इस दौरान देहरा से लगभग 6 किलोमीटर दूर मानगढ़ में एम्बुलैंस खराब हो गई, जिसके चलते घायल को निजी वाहन से टांडा अस्पताल लाना पड़ा।