Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2019 11:36 PM
पर्यटन नगरी मनाली के मनालसू नाले में एक स्थानीय व्यक्ति बह गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार मनाली गांव का मीने राम (44) पुत्र मान दास मनालसु नाले में बह गया। स्थानीय ग्रामीण पुलिस की मदद से मीने राम की तलाश कर रहे हैं...
मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली के मनालसू नाले में एक स्थानीय व्यक्ति बह गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार मनाली गांव का मीने राम (44) पुत्र मान दास मनालसु नाले में बह गया। स्थानीय ग्रामीण पुलिस की मदद से मीने राम की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। जहां से उक्त व्यक्ति पानी में बहा, वहां से 500 मीटर की दूरी पर नाला ब्यास में मिल जाता है।
मनाली के डी.एस.पी. शेर सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मीने राम कपड़े खोल कर मनालसू नाले की ओर गया और हाथ-मुंह धोते समय फिसलकर पानी में गिर कर तेज धारा में बह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मनालसू नाले सहित ब्यास नदी के किनारे मीने राम की तलाश कर रही है लेकिन सायं तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया।