पेयजल समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, बीच बाजार किया IPH अधिकारियों का घेराव

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2019 09:28 PM

people seige the iph officers

पच्छाद विस क्षेत्र के सराहां कस्बे में पानी की समस्या से परेशान लोगों का आखिरकार आज गुस्सा फूट पड़ा। नतीजतन आई.पी.एच. विभाग के अधिकारियों का लोगों ने घेराव कर डाला। हालत ऐसे पैदा हो गए कि आई.पी.एच. के अधीक्षण अभियंता को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। बीच...

पांवटा साहिब (रोबिन): पच्छाद विस क्षेत्र के सराहां कस्बे में पानी की समस्या से परेशान लोगों का आखिरकार आज गुस्सा फूट पड़ा। नतीजतन आई.पी.एच. विभाग के अधिकारियों का लोगों ने घेराव कर डाला। हालत ऐसे पैदा हो गए कि आई.पी.एच. के अधीक्षण अभियंता को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। बीच बाजार में भी एस.ई. सहित अन्य अधिकारियों का घेराव कर लोगों ने खरी खोटी सुनाई। दरअसल पिछले 15 से 20 दिनों से सराहां में लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। नतीजन आज सराहां के लोगों ने आई.पी.एच. के अधिकारियों का घेराव कर दिया।

दफ्तर में मौजूद नहीं था कोई अधिकारी

हैरानी की बात यह थी कि जब स्थानीय लोग आई.पी.एच. के दफ्तर पहुंचे तो वहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर लोग और भड़क गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर बाद  विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.एस. चौहान, एक्सियन व एस.डी.ओ. सराहां बाजार में लोगों से मिलने पहुंचे। वहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर स्थिति को संभाले के लिए मौजूद रहा। अधीक्षण अभियंता के 7 दिन में समस्या के पूरे समाधान के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए। इस मौके पर लोगों ने पानी के वितरण को लेकर भी विभाग के कर्मचारियों पर सवाल उठाए।

एस.डी.ओ. सराहां को दिए निर्देश

उधर, आई.पी.एच. विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.एस. चौहान ने लोगों को विभाग की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने सारी मशीनरी को दुरुस्त करवाकर 7 दिनों में पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। एस.डी.ओ. सराहां को निर्देश दिए कि टूटी पाइपों को शीघ्र ठीक करवाएं। जहां पाइपों की जरूरत है, उसका एस्टीमेट बनाएं और पानी वितरण में आ रही दिक्कतों को सही रूप से सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!