रोहड़ू की जनता ने पलकों पर बिठाए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 25 Nov, 2018 11:45 PM

people of rohru welcome the cm jairam thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत को रोहड़ू में उमड़े जन सैलाब ने सभी राजनीतिज्ञों के गणित उलझा दिए हंै। जिस तरह से रविवार को रोहड़ू की जनता ने मुख्यमंत्री को पलकों पर बिठाया और उनकी मेजबानी के लिए यहां भीड़ जुटी, उसने कांग्रेस को भी नए सिरे से...

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत को रोहड़ू में उमड़े जन सैलाब ने सभी राजनीतिज्ञों के गणित उलझा दिए हंै। जिस तरह से रविवार को रोहड़ू की जनता ने मुख्यमंत्री को पलकों पर बिठाया और उनकी मेजबानी के लिए यहां भीड़ जुटी, उसने कांग्रेस को भी नए सिरे से सोचने पर विवश कर दिया है। यह पहला मौका है जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद रोहड़ू में किसी मुख्यमंत्री के लिए इतनी भीड़ जुटी हो।

रोहड़ू की जनता धूमल को दिखाए थे काले झंडे

इससे पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गढ़ माने जाने वाले रोहड़ू विस में सेंध लगाने के प्रयास किए थे तो यहां की जनता ने उनको काले झंडे दिखाए और उनका काफिला तक रोक दिया था जबकि इस बार तस्वीर पूरी तरह से बदली-बदली नजर आई। विशेष है कि इससे पहले प्रदेश में जब भाजपा सत्ता में आई तो निचले हिमाचल कांगड़ा से शांता कुमार और हमीरपुर से प्रो. प्रेम कुमार धूमल के रूप में मुख्यमंत्री मिला लेकिन इस बार बीते विधानसभा चुनाव से जो हालत बनी उससे ओल्ड हिमाचल मंडी सराज से संबंध रखने वाले जयराम ठाकुर की ताजपोशी मुख्यमंत्री केरूप में हुई, ऐसे में ओल्ड हिमाचल से मुख्यमंत्री पद पर हुई ताजापोशी से प्रदेश में अलग समीकरण उभरने लगे हैं। रोहड़ू में उमड़ी भीड़ इसका ताजा उदाहरण बताया जा रहा है।

शिमला में गोलीकांड से भाजपा को हुआ था खासा नुक्सान

देखा जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के कार्यकाल में ऊपरी शिमला में हुए गोलीकांड से भाजपा को जिला में खासा नुक्सान हुआ था और उसके बाद जिला में कांग्रेस मजबूत होती चली गई। हालांकि धूमल सरकार में एक बार उपचुनाव के तहत रोहड़ू विस सीट कब्जाने में जरूर कामयाब रही, लेकिन यह जीत भी कांग्रेस के गलत टिकट आबंटन के चलते ही भाजपा की झोली में गई। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उस समय अपनी धर्मपत्नी का टिकट कटने से चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली और परिणाम भाजपा के पक्ष में गए।

मुख्यमंत्री के साथ नेता भी गद्गद्

रोहड़ू रामलीला मैदाल में उमड़ी भीड़ को देख स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी गद्गद् नजर आए। ऐसे में अब भाजपा इसे आगामी लोकसभा चुनाव में भुनाने का प्रयास करेगी ताकि विस क्षेत्र से अधिक से अधिक लीड ली जा सके।

इनको सरकार में मिली जिम्मेदारी

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज वर्तमान जयराम सरकार में शिक्षा मंत्री का कार्यभार देख रहे हैं। इसी तरह रोहड़ू से पूर्व विधायक रह चुके खुशी राम बालनाहटा को हिमाचल प्रदेश स्टेट को-आप्रेटिव बैंक के चेयरमैन पद का कार्यभार सौंपा गया है। ऊपरी शिमला से ही संबंध रखने वाले नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!