लोग केंद्र सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित, फिर बनेगी मोदी सरकार

Edited By kirti, Updated: 14 Jun, 2018 04:40 PM

people are affected by the policies of central government

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशों पर इन दिनों देश भर में भाजपा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक ’’संपर्क फॉर समर्थन’’ कार्यक्रम को गति दिए हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इलाके के...

मंडी(नीरज): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशों पर इन दिनों देश भर में भाजपा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक ’’संपर्क फॉर समर्थन’’ कार्यक्रम को गति दिए हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इलाके के उन ख्याति प्राप्त लोगों के घरों में जाने का निर्देश दिया है जो किसी न किसी रूप से समाज के उत्थान के लिए काम करते रहते हों। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा भी इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। शाम के समय वो जहां भी होते हैं वहां इलाके के ख्याति प्राप्त लोगों के घरों में व्यक्तिगत रूप से जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हैं। 

यह कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को लाभ पहुंचाएगा
इसी कड़ी में वो बीती शाम रतन सिंह सर्राफ के घर पहुंचे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बातचीत की। साथ ही शर्मा ने उनसे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन भी मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर शुरू हुआ यह कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन्हें लोगों में भाजपा के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं रतन सिंह सर्राफ ने शर्मा के घर आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शर्मा ने उन्हें चार वर्षों के कार्यकाल की जानकारी दी और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। रतन सिंह सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बेहतर काम कर रही है और उन्होंने भविष्य में भी सरकार को अपना समर्थन देने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!