Edited By Kuldeep, Updated: 28 Apr, 2019 10:34 AM
यमुना नदी पर बने पुल से एक युवक नीचे गिर गया। पुल से नीचे पत्थरों पर गिरने से युवक की टांग में फैक्चर हुआ है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। दरअसल सैर करने गए लोगों ने युवक को कहराते हुए सुना, तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
पांवटा साहिब, (राोबिन): यमुना नदी पर बने पुल से एक युवक नीचे गिर गया। पुल से नीचे पत्थरों पर गिरने से युवक की टांग में फैक्चर हुआ है, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। दरअसल सैर करने गए लोगों ने युवक को कहराते हुए सुना, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद घायल युवक को रैस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। यमुना पथ पर सैर करने निकले स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें किसी की बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने जाकर देखा तो यमुना पुल के नीचे एक युवक गिरा हुआ था। हालांकि युवक को किसी से गिराया है या फिर वह खुद गिरा है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को सही सलामत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।