Edited By Kuldeep, Updated: 06 May, 2019 08:06 PM
उपमंडल के राजबन में एक युवक को पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक स्मैक ला रहा है।
पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल के राजबन में एक युवक को पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक स्मैक ला रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सी.सी.आई. गेट के पास नाका लगाया तथा इस दौरान सामने से सतपाल सिंह पुत्र मनीराम निवासी छितली शावगा पैदल आया तो पुलिस ने युवक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 16 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डी.एस.पी. सोमदत्त ने बताया कि एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।