Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2019 05:03 PM
शिलाई में एस.आई.यू. टीम ने एक व्यक्ति को 1.114 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आ रहा है। इस पर टीम ने देर रात को नाया खाला के पास नाका लगाया था।
पांवटा साहिब: शिलाई में एस.आई.यू. टीम ने एक व्यक्ति को 1.114 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आ रहा है। इस पर टीम ने देर रात को नाया खाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान पैदल आ रहे राम सिंह पुत्र मिना राम निवासी केलोग नैनिधार के बैग की तलाशी ली तो बैग से 1.114 किलोग्राम चरस बरामद हुई। डी.एस.पी. सोमदत्त ने बताया कि एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।