विकास कार्य किए होते तो मोदी की धुन पर वोट न मांगते किशन कपूर: पवन काजल(Video)

Edited By Ekta, Updated: 24 Apr, 2019 03:58 PM

कांगड़ा चंबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पर तंज कसते हुए कहा कि कपूर ने अपने कार्यकाल में यदि जन विकास कार्य किए होते तो मोदी के नाम पर वोट न मांगने पड़ते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने नाम पर वोट मांगें।...

ज्वालामुखी (नितेश): कांगड़ा चंबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर पर तंज कसते हुए कहा कि कपूर ने अपने कार्यकाल में यदि जन विकास कार्य किए होते तो मोदी के नाम पर वोट न मांगने पड़ते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने नाम पर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से निकले वो नेता हैं जो मिस्ड कॉल पर भी जनता की बात का जवाब देते हैं और दूसरी तरफ उनके मुकाबले पर वो प्रत्याशी हैं, जिनका फोन भी उनके पी.ए. के पास होता है और जनसाधारण से वो बात तक नहीं करते। 
PunjabKesari

पवन काजल ने वुधबार को ज्वालाजी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सबोधित करने के बात पत्रकारों से ये बात कही। इससे पहले ज्वालामुखी ब्लॉक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बोहन चौक से नर्मदा होटल तक बाइक रैली निकालकर पवन काजल व पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हवा में है जबकि हैम ग्राउंड में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां जनता के स्नेह और प्यार का चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा जो जमुलेबाज है अपने अहंकार ओर घमंड के लिए चुनाव लड़ रही है। काजल ने कहा कि भाजपा की करनी ओर कथनी में बहुत फर्क है, जिसे जनता भी जान चुकी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज भाजपा के कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है और आगे भी होते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!