KNH में मरीजों को नहीं मिल रही ये सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

Edited By kirti, Updated: 09 Jun, 2018 09:27 AM

patients can not get this facility in knh

प्रदेश के एकमात्र शिशु एवं महिला रोग अस्पताल (के.एन.एच.) में महिला मरीजों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। यहां पर बाकी सुविधा मिलनी तो दूर की बात है लेकिन ए.टी.एम. तक की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अस्पताल में अक्सर ही देखा गया है कि अगर...

शिमला : प्रदेश के एकमात्र शिशु एवं महिला रोग अस्पताल (के.एन.एच.) में महिला मरीजों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। यहां पर बाकी सुविधा मिलनी तो दूर की बात है लेकिन ए.टी.एम. तक की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अस्पताल में अक्सर ही देखा गया है कि अगर मरीजों को अधिक पैसे चाहिए होते हैं तो पैसे निकालने के लिए बाजार की तरफ दौडऩा पड़ता है। यहां पर सबसे बड़ी बात तो यह है कि महिलाएं अपनी जेब में अधिक पैसे भी नहीं रख सकती हैं, क्योंकि अस्पताल में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले काफी वारदातें सामने आ चुकी हैं। 

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
हैरत है कि वारदात पेश आने के बाद भी प्रशासन जागते हुए नजर नहीं आ रहा है। उल्लेखनीय है कि राजधानी शिमला में एक मात्र महिला रोगों के उपचार हेतु कमला नेहरू अस्पताल मौजूद है, जहां पूरे प्रदेश से स्त्री रोग संबंधी व प्रसुती संबंधी महिलाएं शिमला जिला के इलावा अन्य जिलों से भी रैफर की जाती हैं। यहां पर तकरीबन 500 महिलाएं रोजाना उपचार के लिए आती हैं। हालांकि यहां पर एक ए.टी.एम. भी स्थापित है लेकिन वह खराब पड़ा हुआ है, जिस कारण यहां आने-जाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को इस स्थान पर कोई अन्य बैंक का ए.टी.एम. न होने पर अचानक पैसे निकालने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

ए.टी.एम. स्थापित करने की मांग 
गौरतलब है कि अस्पताल से बाजार भी काफी दूरी पर है, ऐसे में महिला मरीजों का आधा समय तो पैसे निकालने में नष्ट हो जाता है। ए.टी.एम. सुविधा स्थापित होने को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार मांग कि है, लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों ही है। हालांकि ए.टी.एम. स्थापित करने को लेकर विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता काफी पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र भी लिख चुके हैं और पत्र के माध्यम से ए.टी.एम. स्थापित करने की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!