पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कसा तंज, बोले-सिर्फ सराज का विकास कर रहे CM जयराम

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2018 09:23 PM

parkash chaudhary s comment cm jairam only developing the saraj

पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अपने निवास में बैठक की, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया।

नेरचौक: पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह मंडल कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अपने निवास में बैठक की, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। बल्ह कांग्रेस पार्टी की बैठक में बल्ह मंडल कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने के स्वर भी उठे। कार्यकर्ताओं ने बल्ह में कांग्रेस की हार का ठीकरा बल्ह कांग्रेस के संगठन व बल्ह कांग्रेस कार्यकारिणी की निष्क्रियता पर फोड़ा।  उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम केवल अपने गृह क्षेत्र सराज तक ही सीमित होकर रह गए हैं। वह हर सप्ताह अपने गृह क्षेत्र में ही नए शिलान्यास और घोषणाएं करने में मशगूल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वह अब सराज के विधायक नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और मुखिया को प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाना होता है।

नेरचौक पी.डब्ल्यू.डी. डिवीजन को करें बहाल नहीं तो करेंगे सी.एम. का घेराव
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर नेरचौक पी.डब्ल्यू.डी. डिवीजन को पुन: नहीं खोला गया तो बल्ह के कांग्रेसी मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्र गांधी अपनी कारगुजारियों को छुपाने के लिए आए दिन कर्मचारियों को डरा-धमका रहे हैं और तबादले करवाने का कार्य कर रहे हैं जोकि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। बैठक में बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री महेंद्र गुप्ता व प्रदेश महासचिव रिंपल चौधरी शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!