Sirmour: व्यक्ति हत्या मामले में युवक-युवती रिमांड पर, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2026 08:48 PM

paonta sahib young man young woman remand

विश्वकर्मा चौक के पास बीते दिन हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और युवती को बुधवार को मैडीकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया।

पांवटा साहिब (कपिल): विश्वकर्मा चौक के पास बीते दिन हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और युवती को बुधवार को मैडीकल करवाने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास करेगी। बता दें कि मंगलवार सुबह दो बजे विश्वकर्मा चौक पर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था।

उसकी गर्दन से तेज रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और दिनभर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने शाम के समय मुहम्मद आमिर और रेखा नामक युवक-युवती को हिरासत में लिया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!