Edited By kirti, Updated: 29 Jun, 2019 12:25 PM
उपमंडल के माजरा में एक महिला को फोन पर जान से मारने व बेटे को उठा ले जाने की धमकी देने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी माजरा नाहन अदालत में गई हुई थी। इसी दौरान उसे फोन...
पांवटा साहिब : उपमंडल के माजरा में एक महिला को फोन पर जान से मारने व बेटे को उठा ले जाने की धमकी देने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी माजरा नाहन अदालत में गई हुई थी। इसी दौरान उसे फोन आया जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला को फोन पर उसके बेटे को भी उठा ले जाने की धमकी दी गई। इस बारे में महिला ने माजरा पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। माजरा पुलिस थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।