Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2022 06:56 PM
विवादित समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर मुुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व न्यायाधीश शुभांगी को धमकी दे डाली है। पन्नू ने यह संदेश दिया कि सिख फॉर जस्टिस ने विवादित झंडा फहराया है, कोई बम नहीं उड़ाया है। उसने कहा कि परिणाम के लिए तैयार रहें। अब...
शिमला (जस्टा): विवादित समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर मुुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व न्यायाधीश शुभांगी को धमकी दे डाली है। पन्नू ने यह संदेश दिया कि सिख फॉर जस्टिस ने विवादित झंडा फहराया है, कोई बम नहीं उड़ाया है। उसने कहा कि परिणाम के लिए तैयार रहें। अब आपको सिख फॉर जस्टिस का सामना करना पड़ेगा। यह भी संदेश दिया है कि विवादित झंडों का मुकद्दमा बंद करो, नहीं तो इसका अंजाम भुगतोगे। याद करो जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के अंगरक्षक उनकी रक्षा नहीं कर पाए। सिख फॉर जस्टिस 6 जून को संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की शहादत के दिन हिमाचल में होने वाले विवादित रेफरेंडम के वोट की तारीख की घोषणा करेगी। धकमी का यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पन्नू इस तरह की धमकी पहली बार नहीं दी है बल्कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री को कई बार धमकी दे चुका है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here