रोपड़ी में मृत चमगादड़ मिलने से दहशत, विभाग बोला-न घबराएं लोग

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2018 10:29 PM

panic to dead bat found in ropadi

कपाही पंचायत के रोपड़ी गांव में अब मृत चमगादड़ मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यों ही वहां मृत चमगादड़ मिला तो उसके बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं आए।

सुंदरनगर (नितेश): कपाही पंचायत के रोपड़ी गांव में अब मृत चमगादड़ मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यों ही वहां मृत चमगादड़ मिला तो उसके बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीं आए। वन विभाग के डी.एफ.ओ. सुमित भारद्वाज का कहना है कि मृत चमगादड़ को देखकर लोग भयभीत न हों और न ही किसी भ्रम में आएं। उन्होंने कहा कि मृत चमगादड़ से किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण नहीं होता और न ही बीमारी होती है, यह बात हाल ही में आई रिपोर्ट में भी साफ  हो गई है कि प्रदेश व देश में विभिन्न जगह जहां पर भी चमगादड़ मरने की घटनाएं घटित हुई हैं, वहां कोई वायरस न होने की पुष्टि हुई है।


अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा न लेने से लोगों में रोष
उधर, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी स्थानीय जनता से आग्रह किया कि वह मृत चमगादड़ को देख भयभीत न हों। कपाही पंचायत के प्रधान रतन लाल, उपप्रधान श्याम लाल व स्थानीय वार्ड सदस्य नर्वदा देवी ने बताया कि रोपड़ी गांव में मृत चमगादड़ मिलने से लोग भयभीत हैं, विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर स्थिति का जायजा नहीं लेने से लोगों में रोष है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!