Edited By kirti, Updated: 30 Apr, 2019 02:09 PM
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी दी है कि गर्मी के मौसम में ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से पंडोह बांध का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं। उन्होंने ब्यास नदी के आसपास के...
मंडी(नीरज): उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी दी है कि गर्मी के मौसम में ब्यास नदी के कैचमेंट एरिया में पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से पंडोह बांध का जलस्तर निरन्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण बांध के गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं। उन्होंने ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से अपील की है कि इस दौरान दरिया के किनारे न जाएं और पूरी एहतियात बरतें ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।