स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील रत्न का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Edited By Dr.Kumar Ganeshe, Updated: 25 Jun, 2019 11:27 AM

pandit sushil rattan ji dies of freedom fighter of the jawalamukhi

ज्वालामुखी के स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील रत्न का निधन हो गया।95 वर्षीय रत्न ने सोमवार रात 11.50 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे ज्वालामुखी में होगा। उससे पहले आज उनके पार्थिव...

ज्वालामुखी (पंकज/नितेश): ज्वालामुखी के स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील रत्न का निधन हो गया।95 वर्षीय रत्न ने सोमवार रात 11.50 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे ज्वालामुखी में होगा। उससे पहले आज उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से ज्वालाजी लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सुशील रत्न वर्ष 1985 से 1990 तक खादी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद वर्ष 2003 से 2007 तक उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया, इसके बाद वह 2013 से 2017 तक फिर से इसी पद पर आसीन रहे। वर्तमान में भी वह भारत सरकार के गह मंत्रालय के तहत स्वतंत्रता सेनानी कल्याण के लिए बनी छह सदस्सीय समीति के सदस्य पद पर आसीन थे। उनके बेटे संजय रत्न भी ज्वालामुखी से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 31 मार्च 1924 को जन्में सुशील रत्न पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पद से वर्ष 1982 में रिटायर होने के बाद से ही राजनीति में आ गए व उन्होंने 1985 व 1990 में कांग्रेस टिकट पर ज्वालामुखी से विधानसभा का चुनाव लड़ा, पर दोनों ही मर्तबा वह जीत दर्ज नहीं करवा सके।

एक महीने से चल रहे थे अस्वस्थ

सुशील रत्न पिछले एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी तबीयत को देखते हुए उनके बेटे व पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए लेकर चले गए थे। इस बीच वह एक महीने से पीजीआई में ही उपचारधीन थे। सोमवार रात उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद हर जगह शोक की लहर है। अभी हाल ही में पूर्व विधायक व अपने बेटे संजय रत्न के जन्मदिन पर वह काफी उत्साहित व तंदरुस्त देखे गए थे। अचानक एकाएक बिगड़ी उनकी तबीयत व उनके जाने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

अंतिम सांस लेने से पहले था उनका सातवां डायालासिस

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वह घर में ही गिर गए थे, जिसके चलते उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उनकी किडनी पर उसका विपरीत असर पड़ना शुरू हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उनकी बिगड़ती सेहत के चलते डायालासिस चल रहा था, सोमवार को उनका सातवां डायालासिस था पर उनका स्वास्थय ज्यादा बिगड़ने के चलते सोमवार रात उनका निधन हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!