Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jul, 2018 04:10 PM
बारिश में ग्राम पंचायत चंद्रोपा में एक स्लेटपोश मकान जमीदोंज हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि कमलेश कुमार का स्लेटपोश मकान अचानक बारिश की भेंट चढ़ गया।
पंचरुखी : बारिश में ग्राम पंचायत चंद्रोपा में एक स्लेटपोश मकान जमीदोंज हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि कमलेश कुमार का स्लेटपोश मकान अचानक बारिश की भेंट चढ़ गया। मकान ढहने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां से स्वयं निकल गए। पंचायत उपप्रधान संजय शर्मा ने घटना पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने इस घटना से हुए नुक्सान का जायजा लिया।